बिहार बोर्ड ने जारी किया नौंवी वार्षिक परीक्षा 2022 का शेड्यूल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अब नौंवी की वार्षिक परीक्षा आयोजित करेगा। आपको बता दें कि यह परीक्षा 26 फरवरी से 4 मार्च तक होगी। यह परीक्षा दोनों पालियों में मैट्रिक सेंटअप परीक्षा की तरह 26 फरवरी से 4 मार्च तक आयोजित होगी। आपको बता दें कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 AM से 12:45 PM तक होगी तथा द्वितीय पाली की परीक्षा 1:45 PM से शुरू होगी और शाम 5:00 PM बजे तक चलेगी। इस बीच 27 फरवरी 2022 एवं 1 मार्च 2022 को परीक्षा नहीं होगी। वहीं नौवीं की प्रायोगिक परीक्षा 4 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका बिहार बोर्ड की ओर से भेजी जाएगी।
यहां देखें पूरा शेड्यूल
बिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट किया है कि दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के दौरान पहला 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए निर्धारित किया गया है।