बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड किया जारी
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक प्रायोगिक परीक्षा तिथि दिनांक 20 जनवरी 2022 से 22 जनवरी 2022 तक एवं सैद्धांतिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2022 तक में सम्मिलित होने के लिए छात्र - छात्राओं का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट
http://appsecondary.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है। दिनांक 8 जनवरी 2022 से डाऊनलोड किया जा सकेगा।
बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
