अब कभी भी ईपीएफ खाते में अपनी सुविधानुसार बदल सकेंगे नॉमिनी

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अंशधारक अब अपनी सुविधानुसार कभी भी अपने पीएफ खाते में नॉमिनी का नाम अपडेट कर सकेंगे। विभाग ने अंतिम तिथि की बाध्यता खत्म करते हुए यह भी आग्रह किया है कि अंशधारक इस कार्य को शीघ्र पूरा कर लें।
आपको बतादें की, इससे पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से पीएफ खाते में नॉमिनी अपडेट करने के लिए 31 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। साथ ही यह भी कहा गया था कि अगर 31 दिसंबर तक ई-नॉमिनेशन नहीं हुआ तो सात लाख रुपये के इंश्योरेंस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा लेकिन, अब ईपीएफओ ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कहा है कि 31 दिसंबर के बाद भी पीएफ अंशधारक ई-नॉमिनेशन कर सकेंगे। इस बार इसके लिए कोई अंतिम तिथि भी नहीं रखी गई है।

Popular posts from this blog

नियोजित शिक्षक से सम्बंधित Pay Fixation हेतु दावा आपत्ति

मेरी रफ़्तार पे सूरज की किरण नाज़ करे - बिहार राज्य प्रार्थना गीत

बिहार सरकार शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों के लिए फोल्डर अपलोड का नया लिंक जारी किया