वीकेएसयू : स्नातक पार्ट वन आर्ट्स संकाय का रिजल्ट घोषित


वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने स्नातक पार्ट वन सत्र 2019 -22 के आर्ट्स संकाय की असाइनमेंट आधारित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। आर्ट्स का फिलहाल डिजिटल अंक पत्र जारी किया गया है। विद्यार्थी अपने रिजल्ट की इंटरनेट कॉपी वेबसाइट https://vksu.indiaexam.info से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो अनवर इमाम ने बताया की छात्र - छात्राएं अपने रोल नंबर और माता, पिता का नाम डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा विभाग ने रिजल्ट का टीआर भी तैयार कर लिया है। विवि खुलने पर इसे कॉलेज को भेज दिया जायेगा। मालूम हो कि जनवरी माह में स्नातक पार्ट वन की असाइनमेंट आधारित परीक्षा ली गई थी। परीक्षा के नौ माह बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं होने पर छात्र छात्राएं परेशान थे। इसे विवि प्रशासन ने गंभीरता से लिया। नतीजा यह रहा कि अवकाश के दिनों में भी कार्य किया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ इमाम ने बताया कि रिजल्ट को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। शुक्रवार से विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

Popular posts from this blog

नियोजित शिक्षक से सम्बंधित Pay Fixation हेतु दावा आपत्ति

मेरी रफ़्तार पे सूरज की किरण नाज़ करे - बिहार राज्य प्रार्थना गीत

बिहार सरकार शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों के लिए फोल्डर अपलोड का नया लिंक जारी किया