केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसम्बर 2021 की अधिसूचना जारी

                                                                CBSE के द्वारा CTET December 2021 के लिए नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी किया गया है। सरकारी नौकरी को पसंद करने वाले सभी उम्मीदवार CTET December 2021 नोटिफिकेशन की पीडीएफ देख सकते हैं। इस जॉब के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19/10/2021 तक अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

CTET December 2021 Date

आवेदन की शुरुआत : 20/09/2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19/10/2021
परीक्षा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 20/10/2021
परीक्षा तिथि : 16/12/2021 से 13/01/2022

CTET December 2021 Eligibility

प्राइमरी स्तर (कक्षा 1 से 5)

● सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग। या

●सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 45% अंकों के साथ और NCTE 2002 मानदंडों के अनुसार एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग। या

●सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण अपीयरिंग। या

●सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग। या

●50% अंक के साथ ग्रेजुएशन तथा 1 साल B.Ed परीक्षा। या

●एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा के अंतिम साल में उत्तीर्ण या अपीयरिंग तथा ग्रेजुएशन।

जूनियर स्तर (कक्षा 6 से 8)

●50% अंक के साथ ग्रेजुएशन तथा 1 साल B.Ed परीक्षा। या

●सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय B.A/B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग। या

●सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय बैचलर एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण अपीयरिंग। या

●न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक और एनसीटीई मानदंडों के अनुसार 1 वर्षीय एजुकेशन में बैचलर (B.Ed) में उत्तीर्ण या अपीयरिंग। या
न्यूनतम 50% अंक के साथ स्नातक तथा 1 साल एजुकेशन में बैचलर उत्तीर्ण या अपीयरिंग। या

●स्नातक डिग्री और एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग।

CTET December 2021 Fees

प्रथम पेपर के लिए

जनरल / OBC : 700/- रुपये
SC/ST : 350/- रुपये

दोनों पेपर के लिए

जनरल / OBC : 1200/- रुपये
SC/ST : 600/- रुपये
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड : शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान के द्वारा किया जा सकता है।

नोट  :- इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए ctet की ऑफिसियल वेबसाईट https://ctet.nic.in पर विज़िट करें।

Popular posts from this blog

नियोजित शिक्षक से सम्बंधित Pay Fixation हेतु दावा आपत्ति

मेरी रफ़्तार पे सूरज की किरण नाज़ करे - बिहार राज्य प्रार्थना गीत

बिहार सरकार शिक्षा विभाग ने नियोजित शिक्षकों के लिए फोल्डर अपलोड का नया लिंक जारी किया