केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं 2021 का रिजल्ट घोषित कर दिया
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education or CBSE) ने आज अपराह्न दो बजे के बाद 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। रिजल्ट में 99.37 फीसद परीक्षार्थी सफल रहे हैं। छात्राओं की बात करें तो यह फीसद 99.67 है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बाेर्ड की आफिशियल वेबसाइट www.cbseresults.nic.in, www.cbse.nic.in, www.cbse.gov.in पर देख सकते हैं। विदित हो इस बार कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Pandemic) के कारण सीबीएसई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं ली थी। इस कारण रिजल्ट स्कूलों के आंतरिक मूल्यांकन (Internal Evaluation) के आधार पर घोषित किया गया है। स्कूलों ने परीक्षार्थियों के अंक 25 जुलाई तक बोर्ड को भेज दिए थे। इसके बाद से ही रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा था। पटना जोन (CBSE Patna Zone) के तहत आने वाले बिहार व झारखंड के 1100 स्कूलों के करीब एक लाख बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे।