घर बैठे अपने EPF अकाउंट में KYC को कैसे करें ऑनलाइन अपडेट, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सब्सक्राइबर्स को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में नो योर कस्टमर (Know Your Customer- KYC) अपडेट करने की अनुमति दी है. सब्सक्राइबर्स ईपीएफओ की ऑनलाइन पोर्टल https://epfindia.gov.in के जरिए केवाईसी (KYC) अपडेट कर सकते हैं. अगर आपका ईपीएफ (EPF) अकाउंट केवाईसी कम्पलायंट नहीं है तो EPFO सब्सक्राइबर्स के क्लेम रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर सकता है. आप घर बैठे अपनी केवाइसी (KYC) जानकारी को UAN (यूनिवर्सल एकाउंट नंबर) EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) पोर्टल के जरिए अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको यूएएन की जरूरत होगी.
KYC अपडेशन के फायदे
केवाइसी अपडेट है तो पैसे ट्रांसफर या निकासी में दिक्कत नहीं होती. केवाईसी अपडेट न होने की स्थिति में क्लेम रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाएंगे. अगर आपने केवाइसी डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करा रखे हैं तो EPF सदस्य को कोई SMS अलर्ट नहीं मिलेगा.
केवाइसी को ऑनलाइन कैसे करें अपडेट
स्टेप 1: सबसे पहले EPFO मेंबर पोर्टल पर जाना होगा. यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करे.
स्टेप 2: टॉप मेनू बार में 'Manage' ऑप्शन पर जाएं.
स्टेप 3: यहां से 'KYC' विकल्प को सेलेक्ट करें.
स्टेप 4: एक नया पेज खुलेगा जिसमें विभिन्न डॉक्यूमेंट्स टाइप की लिस्ट मौजूद होंगे. डॉक्यूमेंट नंबर, डॉक्यूटमेंट के अनुसार नाम और अन्य डिटेल्स जैसे बैंक डिटेल्स के मामले में IFSC और पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में एक्सपायरी डेट भरें.
स्टेप 5: अब 'Save' पर क्लिक करें.
स्टेप 6: 'KYC Pending for Approval' कॉलम में केवाईसी डॉक्यूमेंट का स्टेट दिखेगा.
स्टेप 7: नियोक्ता की ओर से डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई होने के बाद 'Digitally Approved KYC' स्टेट नजर आएगा. साथ ही, आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा.
KYC के लिए ये डाक्यूमेंट्स आएंगे काम
केवाईसी अपडेट के लिए आधार नंबर (Aadhaar Number), पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN), बैंक अकाउंट नंबर, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि काम आएंगे.