बिहार बोर्ड ने मैट्रिक व इंटर 2020 के फेल छात्रों का रिजल्ट किया जारी
बिहार बोर्ड के द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2020 में शामिल वैसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे उन्हें पास कर दिया गया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2020 में एक या दो विषयों में फेल वैसे छात्र जो कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकते थे को एक बार के लिए अपवाद स्वरूप कुछ अतिरिक्त ग्रेस अंक देकर पास करने के लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर विभाग ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
मैट्रिक की परीक्षा में 1 लाख 41 हजार 677 छात्र अतिरिक्त ग्रेस अंक पाकर पास हुए हैं। वहीं इंटर की परीक्षा में 72610 छात्र अतिरिक्त ग्रेस अंक पाकर पास हुए हैं।
छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।