अब किराएदार आधार में पता बदलवा सकेंगे
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने किराएदारों को राहत देने के लिए आधार कार्ड में पता बदलने के नियम को आसान कर दिया है। यूआईडीएआई ने किराये के मकान में रहने वाले लोगों के लिए आधार में दर्ज पता बदलने के लिए नया तरीका सुझाया है। इसके तहत किराएदार अब रेंट एग्रीमेंट का उपयोग कर के अपना पता बदलवा सकते हैं।
गौरतलब है कि किराए पर घर लेकर रहने वाले लोगों के लिए किसी जरूरी दस्तावेजों में स्थायी पता देना सबसे मुश्किल काम होता है। इस प्रक्रिया में रेंट एग्रीमेंट पर आपका नाम लिखा होना चाहिए। आधार में अपना पता बदलने के लिए आपको अपने रेंट एग्रीमेंट को पहले स्कैन करना होगा और इसके बाद उस दस्तावेज का पीडीएफ बना कर, जिसके लिए पते में बदलाव करना है, को आधार की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा। यूआईडीएआई की वेबसाइट या आधार केंद्र से आधार अपडेशन या करेक्शन फॉर्म ले सकते हैं। यह फॉर्म वेबसाइट पर डाऊनलोड सेक्शन में मिल जाता है। इसके बाद फॉर्म में सभी प्रकार की जरूरी सूचना दर्ज करें व आधार सेंटर पर संबंधित व्यक्ति को सौंप दें।